Tuesday, December 29, 2020

फ्रांस के सेक्युलर गणतंत्र पर आघात :एक ग्लोबल समस्यावर्तमान

वर्तमान विश्व के अंदर सभी दुनिया के देशों के लोकतांत्रिक व्यवस्था पर सबसे ज्यादा यूरोप के देशों के लोकतंत्र की व्यवस्था का है | आधुनिक लोकतंत्र यूरोपियन लोकतंत्र की नकल है कहना भी  कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी पूरी दुनिया पर राज करने वाले इन यूरोपियन ने हर देश को लूट कर बहुत संपत्ति अर्जित की थी |अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया जैसे बड़े महाद्वीपों पर तो अधिकांश आबादी को समाप्त कर यूरोपियन लोग बसे और दूसरे देशों से भी वहां कभी दास के रूप में कभी प्रोफेशनल के रूप में लोग बुलाए गए |धीरे-धीरे समय के साथ वहां मानव सभ्यता का विकास हुआ एवं इन्होने सभी नस्लों के ,सभी जातियों के ,सभी मजहबों  के ,सभी प्रकार की संस्कृतियों के लोगों को एक नागरिक के रूप में अधिकार मिलना वहां प्रारंभ हुआ |  इस प्रकार से प्राय अधिकांश लोकतांत्रिक देशों के अंदर एक संविधान का गठन हुआ है| इस संविधान की दृष्टि में उस देश के सभी नागरिक सम्मान है और सभी नागरिकों को उस देश की संस्कृति और परंपरा के अनुसार स्वतंत्रता प्राप्त है|  सभी लोकतांत्रिक देश वयस्क मताधिकार के द्वारा सरकार चुनने की आजादी अपने सभी नागरिकों को बिना जाति-वर्ग-लिंग-धर्म-संस्कृति के आधार पर भेद किए हुए देते हैं इस सबके बीच फ्रांस के लोकतांत्रिक देश का क्या महत्व है और आज क्यों पूरी दुनिया के अंदर फ्रांस के राष्ट्रपति इम्मानुएल मेक्रोन की कहीं प्रशंसा हो रही है तो कहीं निंदा हो रही है इसको हम को समझने से पहले हमको भारत के जगत विख्यात स्वामी विवेकानंद जी महाराज का यूरोप के इस  देश फ्रांस के बारे  में कहा वचन समझना होगा वो फ्रांस को  स्वतंत्रता का जन्म स्थान बताते हुवे कहते  है

France is the home of liberty. From here, the city of Paris, travelled with tremendous energy the power of the People, and shook the very foundations of Europe. From that time, the face of Europe has completely changed, and a new Europe has come into existance. 'Liberté, Egalité, Fraternité, is no more heard in France; she is now imitating other ideas and purposes, while the spirit of the French Revolution is still working among the other nations of Europe.

न केवल यूरोप बल्कि पूरा का पूरा विश्व फ्रांस की राज्य क्रांति के फलस्वरूप इन तीन शब्दों स्वतंत्रता समानता और बंधुत्व की प्रेरणा से बहुत ही ज्यादा प्रभावित हुआ है| सभी संविधान जो लोकतंत्र के माध्यम से चलते हैं उन्होंने इन तीन शब्दों को स्वीकार किया है| भारत के संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब अंबेडकर ने भी हमारी प्रस्तावना के अंदर स्वतंत्रता समानता और बंधुत्व की बात कही है हां यह बात जरूर है कि बाबा साहब के मतानुसार उन्होंने यह 3 शब्द फ्रांस की राज्य क्रांति से ना लेकर प्राचीन तथागत के बौद्ध संघ धर्म से लिया है पर जो भी हो इससे हमको आधुनिक लोकतंत्र पर फ्रांस के प्रभाव की व्यापकता का अनुमान होता है |

 

       फ्रांस ने अपने परिपक्व लोकतंत्र को अनेक चरण में पूरे कर कर वर्तमान स्थिति तक पहुंचा है वर्तमान संविधान 1958 में स्वीकार किया गया था क्योंकि सारा यूरोप और पश्चिम एशिया रिलीजन की कट्टरता और सत्ता पर लोह जकडन  से ग्रसित रहा है और  मानव अधिकार पर वहां पादरी का पहरा था पॉप राजा से भी बड़ा बन गया था  इस मजहब  एवं चर्च की राज्य व्यवस्था में अनुचित हस्तक्षेप के कारण ही यूरोप में 15 वीं शताब्दी में पुनर्जागरण हुआ तो सारे यूरोप के देशों के अंदर यह धारणा थी  चर्च और सत्ता को राजव्यवस्था में अलग रखना चाहिए जिसे उन्होंने सेकुलर नाम दिया इस सेकुलर शब्द का चिंतन फ्रांस में बहुत ही गहराई तक हुआ है और फ्रांस के लोकतांत्रिक मनीषियों ने यह निष्कर्ष निकाला कि जो भी रिलीजन है उसका सार्वजनिक प्रदर्शन नहीं होना चाहिए न केवल राज्य की दृष्टि में सभी नागरिक समान है बल्कि नागरिकों ने भी सार्वजनिक स्थानों पर रिलीजन को बहुत ही ज्यादा आक्रमक रूप में प्रस्तुत नहीं करना चाहिए|

France. Political map: boundaries, cities. Includes locator.

     यह फ्रांस देश की अपनी एक सोच है क्योंकि वह सेमिटिक रिलिजन के द्वारा संगठनात्मक गतिविधि से ऐतिहासिक रूप से प्रभावित रहा है फ्रांस ने अपने इस सेक्युलरिज्म के साथ कभी समझौता नहीं किया है शायद यही कारण रहा कि जब मुसलमानों को अनेकों देशो  से शरणार्थी के रूप से फ्रांस में आने का यूरोपीय यूनियन द्वारा कहा गया या फिर संयुक्त राष्ट्र संघ  द्वारा कहा गया तो फ्रांस ने मुक्त हस्त से सभी प्रकार के शरणार्थियों का स्वागत किया |फ्रांस के संविधान के आर्टिकल फर्स्ट में किसी भी प्रकार से सरकार के किसी भी प्रकार के कार्यों पर रिलिजन का शामिल होना और रिलिजन के प्रभाव  के द्वारा राज्य की नीति निर्धारण करने वाली समितियों का प्रभावित होना प्रतिबंधित  किया गया है सरकार को रिलिजन के मामले में हस्तक्षेप करने से भी रोका गया है इस हेतु फ्रांस ने लेसिक के माध्यम से मनुष्य की निजी लाइफ और उसके सार्वजनिक वातावरण में पर्याप्त भेद किया है फ्रांस के मतानुसार सभी नागरिक केवल नागरिक है और वह अपनी किसी भी पहचान और किसी भी प्रकार के मजहबी विश्वास और नस्ल के कारण राज्य की दृष्टि में विशेष अधिकार या कम अधिकार के योग्य नहीं है सभी समान है |फ्रांस की सरकार किसी भी प्रकार के मजहबी संघटन और मजहबी मौलाना और पादरी आदि के प्रभाव में नहीं आ कर अपना राजनैतिक और नीतिगत निर्णय लोकतंत्र से  करेगी|

   राज्य चर्च और स्टेट को हमेशा अलग रखेगा फ्रांस में इस प्रकार के सेक्युलरिज्म  का पालन बहुत ही निष्ठा और सच्चाई के साथ किया जाता है| वहां पर रिलीजन को क्रिटिसाइज यानी आलोचना करने का भी अधिकार सबको प्राप्त है अधिकांश मुस्लिम देशों में प्रचलित ईशनिंदा जैसा कोई कंसेप्ट वहां पर नहीं है वहां  व्यक्ति को  अपनी बात रखने की पूर्ण स्वतंत्रता प्राप्त है अगर कोई व्यक्ति चाहे कि वह किसी रिलिजन की आलोचना कर सकता है |वह किसी भी रिलीजन के किसी भी व्यक्तित्व की निंदा कर सकता है| उस पर कार्टून बना सकता है उस पर जोक बना सकता है यह सब फ्रांस के कानून के तहत अपराध की श्रेणी में नहीं आता है |

   फ्रांस की इस व्यक्तिगत स्वतंत्रता पर आघात तब लगा जब फ्रांस द्वारा दिए गए शरणार्थी मुसलमानों ने इस आजादी का विरोध किया और चार्ले हेब्दो  नामक एक कार्टून पत्रिका पर आतंकवादियों ने हमला करके उसमें काम करने वाले निर्दोष पत्रकारों और कार्टूनिस्ट को जान से मार दिया|

 एक कार्टून बनाने की कीमत एक मनुष्य के जान से बड़ी होती है

ऐसा इस्लामिक आतंकियों ने दुनिया को बताया उसके बाद से ही फ्रांस के अंदर सेकुलरिज्म और इस्लामिक मनोवृति पर बहुत चर्चा चल रही है इस चर्चा का असर पूरे दुनिया के लोकतांत्रिक देशों में भी पड़ा है जहां अनेक देशों का मत है कि उनको इस्लामिक सेंटीमेंट्स और इस्लामिक रीति-रिवाजों का सम्मान करना चाहिए वहीं अनेक देशों का मत है कि इस्लाम को भी समय के अनुसार अपने आप को बदल कर अपने से भिन्न विचार वाले को भी स्थान देना चाहिए| यह बात प्रमाणित है कि पूरी दुनिया आज इस्लामिक आतंकवादियों से पीड़ित है और इस्लामिक आतंकवादी अपने सारी गैरकानूनी और आपराधिक एवं मानवता विरोधी गतिविधियों के लिए इस्लाम की किताबों का ही सहारा लेते हैं और अपनी बात को जस्टिफाइड करने के लिए वह इस्लाम के प्राचीन हदीस का उदाहरण देते हैं दूसरी तरफ कुछ मुस्लिम ऐसे भी हैं जो आतंकवादियों के इस कृत्य को इस्लाम विरोधी बता  कर उनको गैर मुस्लिम सिद्ध करते हैं और उनको भटके हुए मुसलमान बताते हैं|

    वास्तव में देखा जाए तो अगर हम किसी देश में जाकर शरण लेते हैं तो हमको उस देश के कानून का सम्मान करना चाहिए उस देश के संविधान के अनुसार अपने आप को चलाना चाहिए परंतु बार-बार मुस्लिम लोग इस बहुत ही आधारभूत बात को इनकार करते हैं वह चाहते हैं कि प्रत्येक देश उनके हिसाब से चलें प्रत्येक देश उनकी शरीयत के अनुसार अपने कानून में फेरबदल करें प्रत्येक देश उनके अपने रीति-रिवाजों तौर-तरीकों को बहुत सम्मान दें प्रत्येक देश उनकी आईडियोलॉजी चाहे वह मध्ययुगीन ही क्यों ना हो उनको ना केवल सम्मान दें बल्कि उसकी सत्ता को स्वीकार करें इस प्रकार की मनोवृति विश्व शांति को गंभीर खतरा है|इस इस्लामिक सुपर मेसी की सोच से नुकसानहै |

    क्या कोई हिंदू या ईसाई देश या यहूदी बौद्ध  देश इस बात को स्वीकार कर सकता है कि बहुविवाह अच्छा है? हलाला जैसी कुप्रथा अच्छा है ? या किसी कार्टून बनाने के  कथित अपराध में किसी निर्दोष की हत्या कर दी जाए ?क्या कोई हिंदू जो प्रतिदिन भगवान श्री राम और भगवान श्री कृष्ण आदि हिंदुओं के पूज्य भगवानों की निंदा सुन कर भी केवल मुस्कुरा कर देता है इस बात को स्वीकार कर सकता है कि इस्लाम मत के पैगंबर मोहम्मद की कोई आलोचना करें और उसके बदले में पूरे के पूरे मुस्लिम समुदाय मरने मारने पर उतारू हो जाए ?क्या यह सभ्य समरस समाज का लक्षण है ? https://cdn.shortpixel.ai/client/q_lossy,ret_img/https:/sanmarg.in/wp-content/uploads/2020/10/bangladesh-protest-against-france-1-e1603881641918.jpg

जाहिर सी बात है कि आज फ्रांस के अंदर 9% मुस्लिम हैं इसलिए वहां से यह आवाज उठ रही है कि फ्रांस अपने शताब्दियों पुराना संविधान और इतिहास के आधार पर खड़ा उनके देश की सोच बदल दें और वह केवल मुस्लिम के लिए सेकुलरिज्म को छोड़कर एक प्रकार के  एसे कृत्य को अपनाएं जिसमें मुस्लिम के लिए विशेष अधिकार हो |पर फ्रांस ने एसा करने से स्पष्ट मना ही नहीं किया है बल्कि  अभी इस लेख लिखी जाने तक वो एक ड्राफ्ट भी ली आया है जिसमे

1 विदेशी फंडिग और प्रभाव पर अंकुश लगा दिया है |

2 किसी भी चिकित्सक द्वारा इस्लामिक रीती रिवाज के लिए कियी जाने वाले स्त्रियों के बर्बर परिक्षण वर्जिनिटी टेस्ट  को बेन कर दिया है

3 रेडिकल इस्लाम को शत्रु मान सभी संगठनो से लिखित मे  लिया है कि वो रिपब्लिक ऑफ़ फ्रांस के कानून को मानेंगे |

4 बच्चो के रिलियस होम स्कुल पर सख्ती की है सभी को सेक्युलर स्कुल लेना जरुरी है |

5 मुस्लिम एसोशियन के स्कुल बंद कर दिए गए है जो फंडामेन्टलिज्म को बढावा देते है |

6 लव जिहाद पर हथोडा चलाते हुवे एसी किसी भी मेरिज की काउंसलिंग हो सकती है जिसमे फ़ोर्स मेरिज का संदेह हो |

7 बहुविवाह बेन कर दिया |

आदि बहुत से प्रावधान किए गए है  इसका प्रभाव पूरे के पूरे दुनिया के लोकतांत्रिक देशों पर पड़ना तय है जहां सभी प्रकार के अपने को लिबरल कहने वाले लोगों ने फ्रांस के नए राष्ट्रपति के चयन पर उनका बहुत स्वागत किया था और यह अपेक्षा की थी कि वह ज्यादा से ज्यादा मुस्लिम शरणार्थियों को अपने यहां शरण देंगे राष्ट्रपति मेक्रोन ने भी उन को निराश नहीं किया था  उनकी नीतियां पहले से अधिक उदारवादी और मुस्लिम शरणार्थियों के प्रति सहिष्णुता की रही थी |लेकिन उसमें बदलाव तब आया जब एक हाई स्कूल के अध्यापक सैमुअल पेटी की सरेआम उनके विद्यार्थियों के सामने एक दूसरे जो चेचन मूल का १८ सा विद्यार्थी ने गला काट कर हत्या कर दी उनका अपराध  केवल इतना था कि वह अपने बच्चों को चार्ली हेब्डो द्वारा प्रकाशित किए हुए कार्टून को बताकर फ्रांस के सेकुलरिज्म को समझा रहे  था |यह बात नहीं है कि उसने उन मुस्लिम बच्चों को बेइज्जत या अपमानित करने के लिहाज से ऐसा किया बल्कि उसने तो उन बच्चों की भावना का विशेष ख्याल रखते हुए उनके लिए अलग क्लास लगवाई थी आप विचार करें कि वह क्या मानसिकता है कि जिस देश में उन्होंने शरण ली है उसी की दूसरी पीढ़ी ने इस प्रकार के कुकृत्य और मानवता विरोधी घटनाक्रम को अंजाम दिया|इसी प्रकार चर्च में प्राथना कर रही निर्दोष महिला का गला रेत दिया जबकि वो एक सामन्य सी महिला थी |

 बहुत ही स्पष्ट बात है कि पूरी दुनिया को दो भागों में बांटने वाला इस्लाम अपने इस नई रणनीति के तहत शरणार्थी बनकर यूरोपियन देशों में घुस रहा है भारत में भी कभी बांग्लादेशी कभी रोहिंग्या बन के घुसता है और इसको दारुल हरब से दारुल इस्लाम बनाने की तैयारी कर रहा है|फ्रांस इस सोच को रोकने में कृत संकल्प है जिसके साथ दुनिया के दुसरे अनेक देश भी खड़े है |ग्रूमिंग जिहाद को रोकने योगी जी ने उत्तर प्रदेश में कानून बनाया है भारत के दुसरे राज्य  भी  इस समस्या को मान रहे है  फ्रांस के देख के इजरायल अमेरिका आदि देश सचेत हो रहे है तुर्की पाकिस्थान जैसे देश विरोध कर रहे है भारत आज फ़्रांस के साथ खड़ा है और यह अपेक्षा है कि इस्लाम अपने को समय के साथ बदल के सभी को स्वीकार्य करेगा ताकि विश्व शान्ति को खतरा न हो |france anti muslim protests: Anti France Protests by Muslims: मुस्लिमों का  फ्रांस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन - Navbharat Times